खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 126वीं जयंती पर:केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने त्रिपुरी स्मारक में किया ध्वजारोहण

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की कर्मस्थली रही संस्कारधानी:प्रहलाद पटेल

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 126वीं जयंती के अवसर पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग व जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भाजपा नेता व जनप्रतिनिधियों के साथ तिलवारा स्थित त्रिपुरी स्मारक जाकर ध्वजारोहण किया। उसके पहले श्री पटेल ने मेडिकल तिराहे पर स्थापित नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर श्री पटेल ने कहा कि नेताजी के बलिदान के लिए देश उनका सदा ऋणी रहेगा। संस्कारधानी जबलपुर से नेताजी का विशेष नाता रहा है। श्री पटेल ने बताया कि संस्कारधानी की इसी धरती पर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस त्रिपुरी अधिवेशन में अध्यक्ष चुने गए थे। साथ ही फारवर्ड ब्लाक की पहली बैठक भी जबलपुर में हुई। इसलिये हमें गर्व है कि नेताजी ने संस्कारधानी को कर्मस्थली के रूप में चुना। श्री पटेल ने आगे कहा कि नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के गिरफ्तार होने दौरान अंग्रेज सरकार ने आपको जबलपुर की केंद्रीय जेल में कैद करके रखा था इसी महाकौशल क्षेत्र ने धन एकत्रित कर उन्हे स्वास्थ्य लाभ हेतु विदेश पहुंचाया। जहां नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन किया। यह हमारी संस्कारधानी के लिए जन जन के गौरव व गर्व का विषय है। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त विनोद गोटिया,अध्यक्ष मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम,  शरद जैन पूर्व मंत्री,आलोक जैन, न्यासी सदस्य आईजीएन सीए, संस्कृति मंत्रालय,भाजपा नेता शिव पटेल,आचार्य जगेन्द्र सिंह पाटन,किसान संघ के प्रदेश प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल एवं भाजापा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page