जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
परीक्षा टाले या आनलाईन कराई जाए : शिवसेना

जबलपुर दर्पण। शिवसेना प्रदेश प्रवक्ता पं कन्हैया तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन प्रभारी कुलपति प्रोफेसर राकेश बाजपेई को सौंपा। जिसमें विभिन्न मांगों में प्रमुखता से यह बताया कि जब शहर में कोरोना प्रोटोकॉल एवं धारा 144 लागू है तो कानून व्यवस्था की इस गंभीरता को समझते हुए एवं शासन द्वारा स्वयं कानून का उल्लंघन ना कर पालन करते हुए कॉलेज छात्रों की परीक्षाओं को या तो रद्द किया जाए या ऑनलाइन संपन्न कराई जाए। इस अवसर पर रवि बैन, शैलेंद्र बारी, रविंद्रपाल चड्ढा उपस्थित थे।



