जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
वर्चुअल रूप में मनायी नेताजी की जंयती

जबलपुर दर्पण। संत अलॉयसियस महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा वर्चुअल रूप से नेताजी सुभाषचंद्र बोस जंयती आयोजित की गयी। प्राचार्य डॉ फा जी वलन अरासु के निर्देशन व डॉ अभिलाषा शुक्ल के संयोजन में छात्र – छात्राओं द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से पोस्टर स्लोगन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस देश के लिये गये उनके कार्यो को पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से पुष्पांजली दी। ये सभी कार्यक्रम छात्राएँ अपनी पढ़ाई के साथ-साथ वर्चुअल रूप से कर रही है। छात्राओं में सौम्या पटेल, अनुष्का, आकांक्षा, खुशी मिश्रा, जोया, दीपा कुमारी, रितिका, आकांक्षा राजोरिया, ममता, मानसी का सहयोग सराहनीय रहा।



