अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

सिहोरा थाना क्षेत्र से चोरी गई स्कॉर्पियो को चंद घण्टे में बरामद कर आरोपी पहुंचा हवालात

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। सिहोरा थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे से मिली जानकारी अनुसार रात के समय थाने में नीरज शुक्ला सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अधिवक्ता है उसकी स्कार्पियो क्रमांक एमपी 19 सी.बी.7406 अपने दोस्त अजय सिंह ठाकुर के आशीर्वाद पैलेस में खड़ी की थी उसके दोस्त अजय ने मोबाइल पर बताया कि स्कॉर्पियो पैलेस में नहीं है। तो पैलेस जाकर देखा उसकी स्कार्पियो वहां नहीं थी उसे शक हुआ कि पैलेस का कर्मचारी गनेश उर्फ गन्ने कोल स्कार्पियो कार चोरी करके ले गया है। उसने अपने दोस्त के साथ स्कार्पियो की तलाश आसपास सिहोरा,खितौला में की कुछ पता नहीं चला तो रिपोर्ट दर्ज कराई, अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। वहीं संदेही की सरगर्मी से तलाश के लिए एक टीम लगाई गई, टीम के द्वारा संदेही गणेश कोल को नए बस स्टैंड सिहोरा से पकड़ा गया, पूछताछ की गई तो गणेश कोल ने स्कॉर्पियो चोरी करना स्वीकार करते हुए चुराई हुई स्कॉर्पियो गंजताल रोड पर कर्बला नहर के पास छुपाकर खड़ी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर चुराई हुई स्कॉर्पियो जप्त करते हुए आरोपी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page