“सिंग्रामपुर” फाइनल मैच में गोलू इलेबिन ने 20 रनों से दर्ज की जीत

क्षेत्रीय विधायक धर्मेंद्र लोधी द्वारा सिंग्रामपुर रानी दुर्गावती ग्राउंड को मिनी स्टेडियम बनाने की दी सौगात
जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिंग्रामपुर दमोह। रानी दुर्गावती ग्राउंड सिंग्रामपुर दमोह में चल रही टेनिस बॉल प्रतियोगिता के समापन पर आज फाइनल मैच रानी दुर्गावती आरडीसीसी सिंग्रामपुर और गोलूइलेबिन के बीच खेला गया जिसमें गोलूइलेबिन ने ट्रांस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सामने वाली टीम को 16 ओवर में 159 रन का लक्ष्य दिया रनों का पीछा करते हुए आरडीसीसी सिंग्रामपुर 141 रन ही बना पाई आरडीसीसी की खिलाड़ी विनय चोकसे को शानदार प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द सीरीज एमआई का मोबाइल सुशील जैन द्वारा दिया गया क्षेत्र के विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी एवं पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी द्वारा विजेता टीम को 31,000 के साथ ट्राफी दी गई उपविजेता टीम को 15000 राशि के साथ ट्राफी दी गई वही खिलाड़ियों द्वारा बहुत दिनों से रानी दुर्गावती ग्राउंड को मिनी स्टेडियम बनाने की बात लगातार कि जा रही थी क्षेत्रीय लोगों की मांग पर केंद्रीय मंत्री एवं दमोह सांसद प्रह्लाद सिंह पटेल की अनुशंसा पर आज जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी के द्वारा खिलाड़ियों के बीच सिंग्रामपुर रानी दुर्गावती ग्राउंड को मिनी स्टेडियम बनाने कि घोषणा की विधायक ने कहा जल्द यहां मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा खिलाड़ियों एवं जनप्रतिनिधि एवं नगर की जनता ने क्षेत्रीय विधायक का आभार प्रकट किया



