डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

समर्पण निधि को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई बैठक

आयोजित बैठक में आजीवन सहयोग निधि के लिए संयोजक नियुक्त

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार एवं संभागीय प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री शरदेंदु तिवारी के मार्गदर्शन मे व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व मे बैठक आहूत की गई, बैठक मे मुख्यवक्ता के रूप मे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जबलपुर विधायक अशोक रोहाणी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उक्त बैठक मे प्रमुख रूप से अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकजसिंह तेकाम, वरिष्ठ नेता कैलाशचंद जैन, अशोक अवधिया, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, अवधराज बिलैया, संतोष साहू, जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर, इन्द्रावती धुर्वे, महेश सिंह पाराशर, सहित वरिष्ठजन मौजूद रहें। बैठक के पूर्व भारत माता पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने शाॅल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर श्री रोहाणी का स्वागत किया। उक्त बैठक मे भाजपा जिलाध्यक्ष ने डिण्डौरी जिले का सम्पूर्ण वृत रखा एवं पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए बूथ विस्तारक योजना की समीक्षा की गई। आगे उन्होने कहा कि 2 दिवस के अंदर बूथ विस्तारक योजना को सम्पन्न कर मण्डल कार्यालय मे रजिस्टर एवं सूची जमा किया जाना है। प्रदेश द्वारा जो लक्ष्य दिया गया है उसे हम पूर्ण निष्ठा के साथ पूर्ण करेगे। इस कार्य हेतु जिले एवं मण्डल के सभी पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियो को समर्पण निधि के कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करने हेतु आग्रह किया। बैठक मे भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाशचंद जैन द्वारा भाजपा की रीति नीति से अवगत कराते हुए कहा कि आगामी 11 फरवरी पं. दीनदयाल उपाध्याय जी पुण्यतिथि के दिन प्रतिवर्षानुसार समर्पण निधि की शुरूआत होती है और इस वर्ष भी यह कार्य हमे पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ करना है।
मुख्यातिथि एवं समर्पण निधि संभाग प्रभारी व विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरूष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष मना रही है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा कार्यकर्ता की सहयोग राशि से ही चलती है, हमारी पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है एवं हमारे कार्यकर्ता जो लक्ष्य दिया जाता है, उस लक्ष्य को पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से पूर्ण करते है। प्रदेश नेतृत्व ने डिण्डौरी जिले को इस वर्ष पिछले वर्ष से 3 गुना ज्यादा का लक्ष्य दिया है। इस लक्ष्य को हम सभी कार्यकर्ताओ को कम समय मे पूर्ण करना है, श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी को सच्ची श्रद्धांजली होगी।
आजीवन सहयोग निधि हेतु प्रदेश स्तर पर नियुक्ति हो चुकी है एवं जिला स्तर पर भाजपा पदाधिकारियो की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने जिला महामंत्री जयसिंह मरावी को नियुक्त किया है। उक्त बैठक का संचालन जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी एवं आभार अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम ने व्यक्त किया। बैठक मे जिलामंत्री सपना जैन, अनुराग गुप्ता, राजेन्द्र दुबे, मनका सिंह बनवासी, मोहन सिंह मरावी, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, सोशल मीडिया संयोजक पवन शर्मा, सह-संयोजक ओमप्रकाश ठाकुर, मण्डल अध्यक्षगण लक्ष्मण सिंह ठाकुर, हेमसिंह राजपूत, अश्वनी चैरसिया, राजकुमार मोगरें, वीरेन्द्र साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश सिंह धुमकेती, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा, अजा मोर्चा परसराम नागेश, चन्द्रशेखर नायक, धोबीसिंह परस्ते, जयसिंह सरैया, बोधराम सरैया, सुदील बरमैया, रामकिशोरी ठाकुर, शालिनी मरावी, रजनी भारद्वाज, तामेश्वरी परस्ते, अर्चना गौतम, पार्वती बरमैया, सुशील साहू, स्वपनिल छैतीजा, अजमेर तेकाम, मनी सैनी, पीताम्बर पाराशर, धर्मेन्द्रपाल मानिकपुरी, सुभांशु चन्द्रोल, प्रशांत सिसोधिया, प्रशांत सोनी, फगनू सिंह, मुन्नालाल, मानसिंह परमार, कृष्णकुमार, अनिल गोले, प्रेमलाल, शीतल चंदेल, सम्पत सिंह, बच्चू लाल, हेमराज सहित बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता गण रहें रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page