अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शातिर बदमाश लकी पटेल के विरूद्ध जारी हुआ एनएसए.का वारंट

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। लार्डगंज थाना प्रभारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव से जानकारी मिली कि कछपुरा यादव कालोनी निवासी लकी पटेल एक शातिर प्रवृत्ति का युवक है वर्ष 2019 से लगातार अपराधिक घटनाएं घटित किये जा रहा है। लकी पटेल के विरूद्ध हत्या का प्रयास,अवैध वसूली, बमबाजी,आर्म्स एक्ट,मारपीट के 13 प्रकरण पंजीबद्ध होकर मान न्यायालय में विचाराधीन है। लकी पटेल की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए जिला बदर की कार्यवाही भी की गई लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ पुलिस कप्तान द्वारा लकी पटेल के स्वछंद विचरण करने से कभी भी मानव जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुये लकी पटेल के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। लकी पटेल के विरूद्ध एनएसए का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिला दण्डाधिकारी द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियो को दृष्टिगत रखते हुये एनएसए.के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर शातिर बदमाश लकी पटेल को सरगर्मी से तलाश करते हुये कछपुरा ब्रीज के नीचे घेराबंदी कर पकड़ा गया,लकी पटेल को एनएसए.के वारंट में विधिवत गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page