जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ नान गजटेड ऑफिसर का 90 वा स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

जबलपुर दर्पण। एआईएएनजीओ का 90 वा स्थापना दिवस जीसीएफ कैंटीन हॉल में मनाया गया। कार्यक्रम में जीसीएफ के सैकड़ों चार्जमेन साथियों ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में ब्रांच सचिव अजय रजक जी ने अपने उद्बोधन में एसोसिएशन के 90 वर्ष के इतिहास पर विस्तृत विस्तृत प्रकाश डालते हुए सभी चार्जमैन साथियों को एसोसिएशन के साथ जुड़ने एवं सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने पर जोर दिया । कार्यक्रम में महिला शक्ति श्रीमती सुमन लता दूसिया, साधना मिश्रा, गीतांजलि परहाते इत्यादि ने केक काटकर सभी साथियों को एसोसिएशन दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम के अगले चरण में ब्रांच अध्यक्ष शरद बोरकर द्वारा सभी चार्जमैन साथियों को संबोधित किया अपने संबोधन में शरद बोरकर द्वारा केंद्र से लेकर निर्मानि स्तर पर एसोसिएशन की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए सभी चार्जमैन साथियों से एकजुट रहने तथा विपरीत परिस्थितियों में मिलकर एक साथ संघर्ष के लिए तत्पर रहने का आवाहन किया । कार्यक्रम में नरेश बाजपेई , माइकल , दीपक भट्ट , आशीष सहाय, आर असाटी, विजेंद्र मिश्रा , सुरेश खरे, पवनींद्र कुमार, अंजनी कुमार, मनेष तिवारी, शरद यादव , मनीष चौरसिया, गौरव सक्सेना, सुजीत, अकील अंसारी, दीपक गनोरकर, कुमार संजय, महेंद्र भारती, नवल कुमार, प्रमोद पटेरिया , साईं नाथ नायकर श्यामानंद यादव इत्यादि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page